विराट कोहली का सबसे बड़ा क्रिकेट रिकॉर्ड क्या है? काफी सारे लोगों का यही सवाल रहता है। इसीलिए आज के इस आर्टिकल में हम आपको यही जानकारी देने वाले हैं।

आज हम विराट कोहली के कुछ सबसे बड़े और शानदार रिकॉर्ड्स की चर्चा करेंगे, जो उन्हें क्रिकेट के इतिहास में अमर बनाते हैं। विराट कोहली भारत के एक लोकप्रिय खिलाड़ी हैं, इस बात का अंदाजा आप Virat Kohli के Instagram Account से ही लगा सकते हैं। की उनको follow करने वाले लोगों की संख्या कितनी है।
1. वनडे क्रिकेट में विराट कोहली का सबसे बड़ा क्रिकेट रिकॉर्ड क्या है?
सचिन तेंदुलकर के 49 शतकों को पार करते हुए Virat Kohli ने वनडे क्रिकेट में 50 शतक का रिकॉर्ड बनाया। यह ऐसा कारनामा है, जिसे हासिल करना किसी भी बल्लेबाज का सपना होता है। कोहली का यह मुकाम सिर्फ उनके खेल कौशल का प्रमाण नहीं है, बल्कि यह उनकी मेहनत और लगन का नतीजा भी है।
2. 2023 विश्व कप में विराट कोहली का सबसे बड़ा क्रिकेट रिकॉर्ड क्या है?
2023 वनडे विश्व कप में Virat Kohli ने 765 रन बनाए, जो किसी भी एक विश्व कप में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड है। उन्होंने अपनी पारियों से ना सिर्फ भारत को जीत की राह दिखाई, बल्कि अपने प्रदर्शन से पूरी दुनिया को हैरान कर दिया।
यह भी जानें – आईपीएल का किंग कौन है ?
3. सबसे तेज 13,000 रन बनाने का रिकॉर्ड ?
वनडे क्रिकेट में 13,000 रन बनाना अपने आप में बड़ी बात है, लेकिन Virat Kohli ने इसे सबसे तेज़ी से, सिर्फ 267 पारियों में हासिल किया। यह रिकॉर्ड उनके बल्लेबाजी के निरंतरता और क्षमता को दिखाता है।
4. 21 बार ‘प्लेयर ऑफ द सीरीज’ का खिताब ?
विराट कोहली ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अब तक 21 बार ‘प्लेयर ऑफ द सीरीज’ का खिताब जीता है। यह बताता है कि वह अकेले ही मैच का रुख पलटने की ताकत रखते हैं।
5. एक कैलेंडर वर्ष में 2000+ रन बनाने का रिकॉर्ड ?
Virat Kohli ने सात बार एक कैलेंडर वर्ष में 2000 या उससे अधिक रन बनाए हैं। यह ऐसा रिकॉर्ड है जो अब तक किसी और खिलाड़ी ने हासिल नहीं किया। उनके लिए यह एक आदत जैसी बन चुकी है, और यही चीज उन्हें बाकी खिलाड़ियों से अलग करती है।
Read Also – Virat Kohli Ne Kitni Orange Cap Jita Hai ?
क्या है विराट का सबसे बड़ा रिकॉर्ड?
अगर सबसे बड़े रिकॉर्ड की बात करें, तो वह उनकी वनडे में 50 शतक हो सकती है। सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़कर विराट ने यह साबित किया कि वह आधुनिक क्रिकेट के सबसे बेहतरीन बल्लेबाज हैं।
“क्या आपको लगता है कि विराट के ये रिकॉर्ड कभी टूटेंगे?” यदि आपको हमारे द्वारा दी गई जानकारी अच्छी लगी हो, तो Comment जरूर करें।
यह भी जानें – Virat Kohli का पूरा जीवन परिचय ?
यह भी जानें – “विराट कोहली का बैट” कितने रुपये का है ?