Hello dosto जैसा की आप सभी को बताए आए है की कबड्डी भारत की मिट्टी से जुड़ा एक दमदार खेल है, जिसमें ताकत, दिमाग, चालाकी और टीम वर्क – सबका मेल देखने को मिलता है। ये खेल गांव की गलियों से निकलकर इंटरनेशनल लेवल तक पहुंच चुका है।
कबड्डी के नियम: पूरी जानकारी आसान भाषा में लेकिन अगर आप असली मज़ा लेना चाहते हैं या खुद इस खेल को खेलना चाहते हैं, तो उसके लिए सबसे ज़रूरी है नियमों की सही जानकारी।
इस आर्टिकल में हम आपको बताने जा रहे हैं कबड्डी के सभी ज़रूरी नियम, वो भी एकदम आसान और बोलचाल की भाषा में।

कबड्डी की शुरुआत और मकसद
सबसे पहले समझ लेते हैं कि कबड्डी का मकसद क्या होता है?
इस खेल में दो टीमें होती हैं और दोनों का मकसद होता है –
अपने रेडर को विरोधी टीम के कोर्ट में भेजकर ज़्यादा से ज़्यादा खिलाड़ियों को आउट करना और खुद को डिफेंड करना।
रेडर को बिना रुके “कबड्डी-कबड्डी” बोलते हुए सामने जाना होता है और एक ही सांस में वापस अपनी टीम के एरिया में लौटना होता है। अगर वो किसी को छूकर लौट आता है – तो वो खिलाड़ी आउट!
यह भी जानें – आईपीएल की पहली ट्रॉफी किसने जीती थी ?
कबड्डी के बेसिक नियम
चलिए अब जानते हैं कबड्डी के सबसे ज़रूरी नियम एक-एक करके:
1. टीम में कितने खिलाड़ी होते हैं?
हर टीम में 7 खिलाड़ी मैदान में होते हैं।
इसके अलावा 5 रिज़र्व (बेंच पर) खिलाड़ी भी होते हैं।
2. मैच की अवधि (Time Duration)
पुरुषों की सीनियर कैटेगरी में: 20-20 मिनट के दो हाफ होते हैं (बीच में 5 मिनट का ब्रेक)।
महिलाओं और जूनियर कैटेगरी में: 15-15 मिनट के दो हाफ होते हैं।
3. कोर्ट का साइज़ क्या होता है?
पुरुषों के लिए: 13 मीटर x 10 मीटर
महिलाओं के लिए: 12 मीटर x 8 मीटर
(यह थोड़ा ऊपर-नीचे हो सकता है प्रतियोगिता के स्तर के हिसाब से)
रेडिंग (Raid) के नियम
रेडिंग कबड्डी का दिल है। इस दौरान एक खिलाड़ी (रेडर) विरोधी टीम की साइड में जाता है।
4. सांस रोककर जाना ज़रूरी है
रेडर को लगातार “कबड्डी-कबड्डी” बोलते रहना होता है।
अगर वो बोलना बंद कर दे, तो समझा जाएगा कि सांस टूट गई और वो आउट माना जाएगा।
5. रेडिंग टाइम लिमिट
रेडर को 30 सेकंड के अंदर अपनी रेड पूरी करनी होती है।
अगर वो वक्त से पहले वापस नहीं आया, तो वो आउट माना जाएगा।
6. टच और बोनस पॉइंट
अगर रेडर किसी भी डिफेंडर को छूकर वापिस लौट आता है, तो उसे एक पॉइंट मिलता है।
अगर रेडर बोनस लाइन पार कर लेता है (जब सामने की टीम में कम से कम 6 खिलाड़ी हों), तो एक बोनस पॉइंट मिलता है |भले ही वो किसी को छूकर न आए।
डिफेंडिंग के नियम
डिफेंडिंग यानी सामने वाली टीम रेडर को पकड़ने की कोशिश करती है।
7. रेडर को बाहर निकालना
अगर डिफेंडर रेडर को पकड़कर रोक लेते हैं और वह अपनी साइड में नहीं लौट पाता तो रेडर आउट।
8. फाउल और गलत पकड़
रेडर को गलत तरीके से पकड़ना जैसे: बाल खींचना, गले से पकड़ना, या सीमा रेखा पार कर पकड़ना – ये सब फाउल माने जाते हैं और दूसरी टीम को पॉइंट मिलता है।
स्कोरिंग सिस्टम (अंक कैसे मिलते हैं?)
9. रेडर पॉइंट्स
एक खिलाड़ी को छूने पर 1 पॉइंट
बोनस लाइन पार करने पर 1 बोनस पॉइंट
10. डिफेंडिंग पॉइंट्स
रेडर को रोकने पर 1 पॉइंट
11. ऑल आउट (All-Out) का नियम
अगर एक टीम के सारे खिलाड़ी आउट हो जाएं, तो दूसरी टीम को 2 एक्स्ट्रा पॉइंट्स मिलते हैं, और पूरी टीम को फिर से मैदान में बुलाया जाता है।
अन्य ज़रूरी नियम
12. सिर्फ एक खिलाड़ी दोबारा अंदर आ सकता है
जब एक रेडर सामने वाले को आउट करता है, तो उसकी टीम का एक आउट खिलाड़ी वापस अंदर आता है।
13. सेंटर लाइन और कैंट लाइन का महत्व
रेडर को कम से कम कैंट लाइन पार करनी होती है, नहीं तो रेड वैलिड नहीं मानी जाएगी।
14. रिवाइवल सिस्टम
एक खिलाड़ी को आउट करने पर टीम को एक आउट खिलाड़ी को रिवाइव करने का मौका मिलता है।
फाउल और पेनाल्टी नियम
15. गलत रेडिंग या रोकथाम पर पेनाल्टी
अगर कोई खिलाड़ी जानबूझकर समय खराब करता है या गलत तरीका अपनाता है, तो रेफरी उसे चेतावनी दे सकता है, और ज़रूरत पड़ी तो बाहर भी भेज सकता है।
16. सस्पेंशन का नियम
गंभीर फाउल करने पर खिलाड़ी को कुछ समय के लिए बाहर बैठने को कहा जा सकता है।
यह भी जानें – आईपीएल का सबसे सफल कप्तान कौन है ?
सिस्टम ऑफ टाई ब्रेकर (अगर स्कोर बराबर हो जाए)
17. गोल्डन रेड
अगर मैच ड्रॉ हो जाता है, तो हर टीम को एक-एक रेड का मौका दिया जाता है जिस रेड में पॉइंट आएगा, वही टीम जीतेगी।
18. गोल्डन रेड में बोनस पॉइंट नहीं होता
सिर्फ टच पॉइंट मान्य होता है।
वीडियो रेफरल सिस्टम (Pro Kabaddi में लागू)
अब प्रो कबड्डी जैसे बड़े टूर्नामेंट में टीमों को वीडियो रेफरल का विकल्प मिलता है। अगर कोई टीम किसी फैसले से असहमत हो, तो वो एक बार वीडियो रीप्ले का रिव्यू मांग सकती है।
रेफरी के इशारे (Signals)
रेफरी खेल के दौरान अलग-अलग हाथ के इशारों से फैसले देता है | जैसे:
एक हाथ ऊपर उठाकर टच पॉइंट
दोनों हाथों से “T” बनाकर टाइम आउट
हाथ सीधा नीचे की ओर खिलाड़ी आउट
दो हाथ ऊपर ऑल आउट
Pro Kabaddi के कुछ बदलाव
प्रो कबड्डी लीग में समय के साथ कुछ नियमों में बदलाव हुए हैं:
रेडिंग टाइम कम हुआ है (30 सेकंड)
सुपर टैकल का नियम (जब 3 या उससे कम डिफेंडर हों और रेडर को रोका जाए तो 2 पॉइंट्स मिलते हैं)
सुपर रेड जब रेडर एक से ज़्यादा खिलाड़ियों को आउट करता है तो उसे सुपर रेड कहा जाता है।

(Conclusion) कबड्डी के नियम: पूरी जानकारी आसान भाषा में
कबड्डी एक ऐसा खेल है जिसमें जोश, जुनून और ज़मीन से जुड़ाव सबकुछ देखने को मिलता है। इसके नियम एक बार समझ में आ जाएं, तो ना सिर्फ खेलने का मज़ा आता है, बल्कि देखने में भी दोगुना रोमांच होता है।
चाहे आप स्कूल-लेवल पर खेल रहे हों, या प्रो कबड्डी देखने के शौकीन हों इन नियमों को जानना ज़रूरी है।
अगर हर खिलाड़ी इन नियमों को समझकर खेले, तो खेल और भी मजेदार, सुरक्षित और रोमांचक बन जाता है।
कबड्डी ना सिर्फ एक खेल है, बल्कि भारत की पहचान भी है | और उसके नियम इसकी रीढ़।




