जैसा की आप सभी जानते की कबड्डी ,यह सिर्फ एक खेल नहीं, बल्कि भारत की पहचान है।5 जरूरी कबड्डी मूव्स जो हर खिलाड़ी को सीखने चाहिए : कबड्डी में जीत का असली मंत्र अगर आप इस खेल को खेलते हैं या इसे पसंद करते हैं, तो आपको पता होगा कि जीत सिर्फ ताकत से नहीं मिलती, बल्कि सही कबड्डी मूव्स और रणनीति से हासिल होती है। हर रेडर और डिफेंडर के पास कुछ खास तकनीकें होती हैं जो मैच का पासा पलट देती हैं।
आज मैं आपको बताने वाला हूं 5 ऐसे कबड्डी मूव्स के बारे में जो हर खिलाड़ी को सीखने चाहिए। ये मूव्स न केवल आपके खेल को मजबूत बनाएंगे, बल्कि आपको प्रोफेशनल लेवल पर ले जाएंगे।

1. डुबकी Dubki, सबसे धांसू बचाव का मूव
कबड्डी में जब रेडर को डिफेंडर्स चारों तरफ से घेर लेते हैं, तब डुबकी मूव उनकी पकड़ से बचने का सबसे स्मार्ट तरीका है।
- इसमें रेडर अचानक से अपने शरीर को नीचे झुकाकर डिफेंडर्स के हाथों के नीचे से निकल जाता है।
- सही टाइमिंग, बैलेंस और स्पीड इस मूव की जान है।
- अजय ठाकुर और पवन सेहरावत जैसे खिलाड़ी इस मूव के उस्ताद माने जाते हैं।
यह भी पढ़े- IPL 2025 आईपीएल मैच शेड्यूल | क्रिकेट प्रेमियों के लिए खुशखबरी :
2. फ्रॉग जंप Frog Jump, हवा में छलांग और पक्का पॉइंट
फ्रॉग जंप ऐसा मूव है जिसमें रेडर अचानक मेंढक की तरह उछलकर डिफेंडर्स को चौंका देता है।
- ये मूव तब काम आता है जब डिफेंडर आपके पैरों पर अटैक करने की कोशिश करता है।
- इसमें रेडर हवा में छलांग लगाकर डिफेंडर को टच करता है और सेफ हो जाता है।
- इसके लिए पैरों की ताकत और स्पीड पर ध्यान देना जरूरी है।
3. स्कॉर्पियन किक Scorpion Kick जब पीछे से लगता है वार
स्कॉर्पियन किक कबड्डी का सबसे स्टाइलिश और सरप्राइजिंग मूव है।
- इस मूव में रेडर आगे झुककर पीछे की ओर पैर से डिफेंडर को छूकर पॉइंट लेता है।
- ये मूव डिफेंडर्स को हैरान कर देता है क्योंकि अटैक सामने से नहीं, पीछे से आता है।
- इसके लिए बैक फ्लेक्सिबिलिटी, बैलेंस और खूब प्रैक्टिस चाहिए।
4. चेन टैकल Chain Tackle , डिफेंडर्स का जानलेवा हथियार
सिर्फ रेडर्स ही नहीं, डिफेंडर्स के पास भी खास मूव्स होते हैं। चेन टैकल उनमें सबसे मजबूत है।
- इसमें दो या ज्यादा डिफेंडर्स एक-दूसरे को पकड़कर चेन की तरह रेडर को रोकते हैं।
- रेडर के पास निकलने का कोई रास्ता नहीं बचता।
- इस मूव के लिए टीमवर्क, कोऑर्डिनेशन और पावर जरूरी है।
5. थाई होल्ड Thigh Hold, पकड़ो और जीत पक्की करो
थाई होल्ड डिफेंडर्स का सबसे दमदार मूव है।
- इसमें डिफेंडर रेडर की जांघ को पकड़कर उसे गिरा देता है।
- इस मूव के लिए स्ट्रॉन्ग ग्रिप और सही बॉडी बैलेंस जरूरी है।
- इसे करने के बाद रेडर बच नहीं पाता और टीम को पॉइंट मिलता है।

कबड्डी के 10 रोचक फैक्ट्स जो शायद आप नहीं जानते
- कबड्डी का जन्म भारत में लगभग 4000 साल पहले हुआ था।
- महाभारत में भी कबड्डी जैसे खेल का जिक्र मिलता है।
- भारत ने सबसे ज्यादा कबड्डी वर्ल्ड कप जीते हैं।
- प्रो कबड्डी लीग ने कबड्डी को पूरी दुनिया में पॉपुलर बना दिया।
- एक रेड का समय सिर्फ 30 सेकंड होता है।
- रेडर को लगातार “कबड्डी-कबड्डी” बोलना पड़ता है।
- एक टीम में 7-7 खिलाड़ी खेलते हैं।
यह भी जानें – Free Fire Se Paise Kaise Kamaye ?
conclusion : कबड्डी में जीत के लिए इन मूव्स को सीखना जरूरी है
दोस्त, अगर आप कबड्डी में प्रोफेशनल बनना चाहते हैं तो इन 5 कबड्डी मूव्स पर पकड़ मजबूत कर लो। डुबकी, फ्रॉग जंप, स्कॉर्पियन किक, चेन टैकल और थाई होल्ड – ये वो हथियार हैं जो आपको हर मैच में जीत दिला सकते हैं
अगर आपको मेरा आर्टिकल अच्छा लगा तो अपना feedback जरूर दे |